द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) क्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) का एक और सीजन खेलेंगे। बेंगलुरु में धौनी ने खुद इसका जवाब दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अपने भविष्य के बाबत पूछे गए सवाल के जबाव में महेंद्र सिंह धौनी (Dhoni) ने कहा कि अभी मुझे कुछ टेस्ट से गुजरना होगा। मुझे रिपोर्ट देखनी होगी और फिर दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि मैं कितना फिट हूं। फिटनेस का आकलन करने के बाद ही मुझे इस बात पर विचार करना होगा कि, क्या मैं एक और सीजन खेल सकता हूं।
धौनी ने कहा कि यदि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी विंटेज गाड़ी को सड़क पर सुचारू रूप से चलाने के लिए आप सबकुछ सही तरीके से करें।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, "I'll have to go through the tests. You'll have to give me the report, and before December, I'll need to assess how strong I am and whether I can play one more season. If I'm not fit enough, then you'll have to make sure you do everything right to get this old vintage vehicle running smoothly on the road..." (24.10)
— ANI (@ANI) October 24, 2026
सीएसके 2027 से पहले कई बदलावों से गुजर रही
धौनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। सीएसके आईपीएल 2027 से पहले कई सारे बदलावों से गुजर रही है। हेड कोच के तौर पर जहीर खान आए हैं। मोहित शर्मा को बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ कह चुके हैं धौनी खिलाड़ी के तौर पर उपलब्ध रहेंगे। धौनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार खिताब जीता है। चैंपियंस लीग की 2 ट्राफियां भी जीती हैं। धौनी के जवाब ने प्रशंसकों के मन में फिर संशय पैदा किया है। गौरतलब है कि धौनी पिछले सीजन में भी खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल थे, लेकिन उन्होंने कोई मुकाबला नहीं खेला। पूरे सीजन यह संशय ही बना रहा कि धौनी खेलेंगे या नहीं। गौरतलब है कि धौनी टीम के साथ नेट सेशन का हिस्सा बनते रहे, लेकिन मुकाबलों के दौरान वह मैदान से गायब रहे।