logo

MS Dhoni : सरसों के खेत में नजर आए माही, लहलहाती फसल के बीच करवाया फोटो शूट

1d387e13-f67b-49fb-8a17-bfc0417f6134.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपना पूरा समय अपने परिवार को देते हैं। वो रांची स्थित फार्म हाउस में खेती करते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। इस बार उनके फार्म हाउस में सरसों की पीली फसल लहलहा रही है। सरसों का खेत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।  खुद धोनी भी अपने सरसों के खेत में फोटो लेने से खुद को रोक नहीं पाए, उन्होंने खेत के बीच खड़े होकर तस्वीर खिंचाई। तस्वीर में उनके साथ उनके कृषि सलाहकार रोशन भी हैं। 


4 दिन पहले गये थे फार्म हाउस
आपको बता दें कि इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वह अक्सर फार्म हाउस में उपजे फलों की जानकारी लेते रहते हैं। साथ ही वह फलों का स्वाद भी लेते दिखते हैं। ‌बताया जा रहा है कि सरसों की खेत वाली फोटो करीब 4 दिन पहले की है। अपने खेत की सरसों को देखकर वह खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने सरसों के खेत के साथ एक कई तस्वीरें खिंचाई। 


हर सब्जियों की खेती की गई है
धोनी के कृषि सलाहकार रोशन बताते हैं कि फार्म हाउस में इंटर क्रॉपिंग के तहत सरसों की फसल लगाई गई है। सरसों के पौधे के बीच मटर के पौधे हैं। इंटरक्रॉपिंग के तहत एक ही खेत में एक से ज्यादा फसल लगाई जाती है। इस बार 43 एकड़ के फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरी, गोभी, अदरख, शिमला मिर्च, पत्तागोभी की खेती की गई है। धोनी के खेत में लगा रही सरसों दरअसल सेल्फी प्वाइंट भी बनता जा रहा है। यहां काम करने वाले कर्मचारी भी सरसों के खेत में आकर अपनी तस्वीरें क्लिक कराना नहीं भूलते।