logo

राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता : झारखंड की सविता मुर्मू का दमदार प्रदर्शन; अंडर-19 जैवलिन थ्रो में रजत पदक

KHEL111.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड की उभरती एथलीट सविता मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर–19 बालिका जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर राज्य का नाम गर्व से ऊँचा किया है। हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सविता मुर्मू ने अपने मजबूत तकनीक, बेहतर थ्रो नियंत्रण और अदम्य जज्बे का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 


राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सविता की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य की खेल नीतियों और सतत प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम है। सविता भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़े पदक जीतने की क्षमता रखती हैं। सविता मुर्मू  की इस उपलब्धि पर  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, राज्य खेल कोषांग के सदस्य, कोच ज्ञान प्रकाश, सिद्धू किस्कू, मैनेजर हिमाद्री व नीरज कुमार ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest