logo

दुखद : नहीं रहे नेशनल शूटर विभूति प्रसाद सिंह

916.jpg

द फॉलोअप डेस्क :

राष्ट्रीय शूटर विभूति प्रसाद सिंह अब नहीं रहे। शुक्रवार को उनका दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। विभूति प्रसाद शूटिंग के विख्यात कोच भी थे। विभूति के निधन की खबर मिलते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मालूम हो कि 11 अक्टूबर को खेलगांव चौक रांची में सड़क दुर्घटना में विभूति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनका बायां हाथ और बायां पैर टूट गया था। सिर में भी गंभीर चोट आई थी। उनको बेहतर इलाज के लिए मेडिका रांची में एडमिट कराया गया था। मगर कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद डाक्टर की सलाह पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। वहां बेहतर इलाज चल रहा था, इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को उनका निधन हो गया।


राइफल संघ ने दी थी सहयोग राशि

विभूति की दुर्घटना के बाद मेडिका में इलाज के दौरान डिस्ट्रिक्ट राइफल संघ ने सहयोग राशि दी थी। संघ ने चंदा इकट्ठा कर इलाज के लिए यह राशि उनके परिजनों को उपलब्ध कराई थी। वहीं, मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अस्पताल जाकर विभूति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।