द फॉलोअप डेस्क
नवजोत सिंह सिद्धू लंबे अरसे बाद एक बार फिर क्रिकेट में वापसी करते नजर आएंगे। एक बार फिर क्रिकेट की कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। बता दें कि सिद्धू अपने शायराना और मजाकिया अंदाज के लिए दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। लोग उनकी कॉमेंट्री का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में लोगों को छा गए गुरु...ठोको ताली....हो जा शुरू गुरु.. जैसी बातें कॉमेंटी में सुनाई देगी। इस बात की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट के द्वारा दिया।
स्टार स्पोर्ट्स ने क्या क्या ट्वीट
सिद्धू के कॉमेंट्री बॉक्स में लौटने की जानकारी ‘स्टार स्पोर्ट्स’ ने सोशल मीडिया के जरिए दी। एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, ‘कॉमेंट्री बॉक्स के सरदार नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) वापस आ गए हैं।’ सिद्धू की कमेंट्री पसंद करने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर काफी सुखद होगी। कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर 2024 लोकसभा चुनाव से दूरी इख्तियार कर सकते हैं। सिद्धू ने पत्नी की खराब तबीयत के चलते लोकसभा का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
A wise man once said, "Hope is the biggest ‘tope’"
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 19, 2024
And this wise man, the great @sherryontopp himself, has joined our Incredible StarCast! ????
Don't miss his incredible commentary (and gajab one-liners) in #IPLOnStar - STARTS MAR 22, 6:30 PM onwards, LIVE on Star Sports Network! pic.twitter.com/BjmFq9OKQ4
पिता चाहते थे क्रिकेट खेले सिद्धू
गौरतलब है कि सिद्धू के पिता सरदार भगवंत सिंह भी क्रिकेटर थे। वो चाहते थे कि उनका बेटा भी क्रिकेटर बने। पिता का सपना पूरा करने के लिए सिद्धू क्रिकेट में आए। 1983 से 1999 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मैच खेले। इस 17 इस दुनिया में रहने के बाद सिद्धू ने साल 1999 में संयास ले लिया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट कॉमेंट्री में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 2018 में पहली बार आईपीएल सीजन में अपना पहला कॉमेंट्री किया। इस दौरान लोगों को उनका मजाकिया अंदाज काफी पसंद आया। इसके बाद पंजाब सरकार में मंत्री बनने के बाद वह कॉमेंट्री पैनल से बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने सारे टीवी शो भी छोड़ दिए थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86