logo

Sports : गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

9a8df5b0-6e13-4304-b4a4-6934f560d514.jpg

दिल्ली: 

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय सेना में 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर नीरज चोपड़ा को ये सम्मान दिया जायेगा।

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक्स में जेवलिन थ्रोइंग प्रतिस्पर्धा में 88.58 मीटर की लंबी दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। 

राष्ट्रपति ने की पुरस्कारों की घोषणा
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का एलान किया गया। इन सभी को गणतंत्र दिवस के सम्मानित किया जाना है।

मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारोकं के नाम को मंजूरी दी गई है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों का नाम है। सरकार द्वारा जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। 

कौन-कौन से पुरस्कार शामिल हैं
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों तथा अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। 384 वीरता पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 29 विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल, 12 विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल शामिल है। गणतंत्र दिवस पर ये पुरस्कार दिए जाएंगे।