द फॉलोअप डेस्क
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने माही पर झूठा आरोप लगाया है। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद अजमल क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं। उन्होंने यूजर्स द्वारा लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

क्या था बयान
सईद अजमल ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी पर झूठा आरोप लगाया है। अजमल साल 2012 में हुए भारत पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज की बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सीरीज में पाकिस्तान की शुरुआत काफी अच्छी थी। हमने दो मैचों को जीतकर बढ़त बनाए हुए था। तीसरे वनडे में हमने भारत को 175 रनों पर ही समेट दिया था। अपनी उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इसमें मेरा अहम रोल था। इस मैच में मैंने 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने 18 रन बनाए थे और दो कैच भी छोड़ा था। इसके बाद भी उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया था। उनके इस बयान के वायरल होने के बाद क्रिकेट फैन लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। वह फैंस के निशाने पर हैं। एक फैन ने लिखा कि मैन ऑफ द मैच का चयन कोई खिलाड़ी नहीं करता है।

बयान झूठा साबित हुआ
आपको बता दें की पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अजमल का यह बयान झूठा साबित हुआ है। दरअसल उस मैच में धोनी ने 36 रन बनाए थे। जो भारतीय पारी में सबसे अधिक था। वही टीम ने 10 विकेट खोकर इस मैच में 175 नहीं बल्कि 167 रन बनाए थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT