द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 अपने रोमांच के चरम पर है। इसी बीच आज इस सीजन का 37वां मुकाबला खेला जाएगा। आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 10 अंक के साथ चेन्नई टेबल में टॉप में विराजमान है वहीं राजस्थान 8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। चेन्नई के खिलाफ आज राजस्थान अपने घरेलू मैदान में जीत का चौका लगाने की उम्मीद से उतरेगी। वहीं चेन्नई टॉप पर बने रहने के लिए लड़ेगी। राजस्थान ने IPL के पिछले तीनों मुकाबले में चेन्नई को हराया है।

राजस्थान पर भारी रही है चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स IPL के इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे का आमना-सामने करने उतरेंगी। लेकिन, दोनों टीमों के बीच अब तक हुए IPL मैचों के आधार पर हेड टु हेड की बात करें तो दोनों की भिड़ंत कुल 27 मैचों में हुई। इनमें एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं RR को कुल 12 मैचों में जीत हासिल हुई।
जानें पिच और मौसम का हाल
पिच की बात कर रहे तो जयपुर की पिच पर इस सीजन जमकर रन बरस रहे हैं। बल्लेबाजों को बैटिंग करना यहां काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को फायदा होता है। ऐसे में पेसर्स कमाल दिखा सकते हैं। मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां अच्छा फैसला माना जाएगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT