logo

शुभमन गिल ने लगाया वनडे करियर का 9वां शतक, लखनऊ में खेली शानदार कप्तानी पारी

a8111.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ  लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शतक लगाया। यह उनके अंतर्राष्ट्रीय वनडे करियर का 9वां शतक है। शुभमन गिल ने ओपनर यशस्वी जायसवाल और फिर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके  और 2 छक्का लगाया। 

गौरतलब है कि बतौर कप्तान वनडे मुकाबलों में यह शुभमन गिल का पहला शतक है। उन्होंने आईपीएल से जारी अपने फॉर्म को अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में भी जारी रखा है। कप्तानी उनको रास आ रही है। 

शुभमन गिल 109 गेंदों पर 154 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान गिल ने इस पारी के दौरान 22 चौके और 4 छक्के लगाए। 

Tags - Shubhman GillCenturyINDvsAFGCricketSports News