logo

एशियन गेम्स में चमकीं सिमडेगा की तीन बेटियां, सफलता पर उपायुक्त ने दी बधाई

एशियन गेम्स में चमकीं सिमडेगा की तीन बेटियां, सफलता पर उपायुक्त ने दी बधाई

द फॉलोअप डेस्क:

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 साल बाद स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत में सिमडेगा (Simdega) की तीन बेटियों ने अपनी प्रतिभा और दमदार खेल से जिले का नाम रोशन किया। भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे, स्टार स्ट्राइकर ब्यूटी डुंगडुंग और फॉरवर्ड दीपिका सोरेंग भारतीय टीम की इस स्वर्णिम सफलता का हिस्सा बनीं। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा जिले में खुशी की लहर है। खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों ने इस जीत का जश्न मनाया।

स्पोर्ट्स की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

बेटियों की जीत पर बधाई

सिमडेगा की तीनों बेटियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपायुक्त कंचन सिंह ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और संघर्ष के दम पर न सिर्फ भारतीय महिला हॉकी टीम को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे सिमडेगा जिले का मान भी बढ़ाया है। उपायुक्त ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता सिमडेगा के ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी का अभ्यास कर रही बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद जिले की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। सलीमा, ब्यूटी और दीपिका ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें: हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ओलंपियन निक्की प्रधान और खिलाड़ी खूब झूमे

Tags - Sports News Sports Updates Latest Sports News Simdega women hockey players Salima Tete Beauty Dungdung