द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। सीनियर पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया है। टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 मैच खेलेगी और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 5 मैचों के सीरीज की शुरुआत होगी।
???? News ????
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
Suryansh Shedge replaces injured Nitish Kumar Reddy in #TeamIndia's squads for Ireland and England series.
More Details ???? | #IREvIND | #ENGvIND https://t.co/M92NI1TbE0
नितिश रेड्डी की बाईं जांघ में तकलीफ है
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नितीश ने अपनी बाईं जांघ में क्वाड्रिसेप्स तकलीफ की शिकायत की थी। मेडिकल जांच के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनको रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है। इस वजह से वह इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए। गौरतलब है कि सूर्यांश शेडगे को श्रीलंका में हाल ही में संपन्न हुई ट्राई-सीरीज में इंडिया A के लिए बढ़िया प्रदर्शन का इनाम मिला है।

सूर्यांश शेडगे को बढ़िया प्रदर्शन का इनाम
गौरतलब है कि सूर्यांश शेडगे ने श्रीलंका में ट्राई-सीरीज में इंडिया A के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 5 मुकाबलों में कुल 147 रन बनाए जबकि 23 ओवर गेंदबाजी भी की। सूर्यांश शेडगे 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक थे, जहां उन्होंने निचले मिडिल ऑर्डर में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे।