logo

महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इन खिलाड़ियों पर चैंपियन बनने का जिम्मा! 

a4416.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय इस टीम की कप्तान हरमनप्रती कौर हैं जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना नियुक्त की गई हैं। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अलावा इस टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं।

 

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा। 12 टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अभियान का आगाज करने वाली टीम इंडिया 17 जून को नीदरलैंड, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। 

महिला टीम को मिला है कठिन ग्रुप
टी20 वर्ल्ड कप में महिला टीम को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा कठिन ग्रुप मिला है। चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है। बांग्लादेशी और नीदरलैंड की टीम भी कठिन चुनौती पेश कर सकती है। गौरतलब है कि पुरुषों को टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज में यूएई, जिम्बावे, पाकिस्तान, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ मैच खेलना था। हालांकि, यूएई, जिम्बावे, नीदरलैंड और जिम्बावे ने टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दी थी। 

खिताब की प्रबल दावेदार हैं लड़कियां
वनडे वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप खिताब की भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बीते टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, तीनों ही मोर्चे पर व्यापक सुधार की जरूरत महसूस हुई। 

Tags - Women T20 World CupIndian Women Cricket TeamTeam IndiaBCCIHarmanpreet Kaur