द फॉलोअप डेस्क
वर्ल्ड टेस्ट चौपियनशिप फाइनल को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI की ओर से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में अजिंक्य रहाणे का नाम दिया गया है। 15 महीने बाद रहाणे की टीम में वापसी हुई है। वहीं,केएल भरत को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्हें पंत के विकल्प के रूप में लाया गया है। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव को उनके खराब फॉर्म के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा। लेकिन मुकाबले के लिए 12 जून को रिजर्व डे के रूप में शामिल किया गया है।

रहाणे का आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन
बता दें कि अजिंक्य रहाणे इस आईपीएल 16वें सीजन में सीएसके की ओर से खेल रहे हैं। इस दौरान रहाणे का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है। अब तक खेले 5 मैचों में 52.25 की औसत से 209 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.05 रहा है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 29 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। वहीं मुबंई के खिलाफ जब चेन्नई की जीत मुश्किल में थी उस वक्त भी रहाणे ने 61 रन की पारी खेली थी। जिसका ईनाम उन्हें टेस्ट टीम में जगह को तौर पर मिली है।

सूर्यकुमार टीम से बाहर
सूर्यकुमार को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कुमार आईपीएल 16वें में अबतक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। बता दें कि फरवरी में हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चार मैचों के टेस्ट सीरीज में उन्होंने डेब्यू किया है। इस टेस्ट में उन्होंने 1 पारी खेली थी। जिसमें 8 रन बनाए थे। वहीं बाकी के मैचों में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। सूर्यकुमार के अलावा कुलदीप यादव और ईशान किशन भी टीम में नहीं हैं। उधर, श्रेयस अय्यर चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जयदेव उनादकट
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT