द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
बीसीसीआई (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया अक्टूबर-नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड में 5 वनडे, 5 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर को टी20 श्रृंखला से होगी। पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राईस्टचर्च में, दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में, तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में, चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में और 5वां और अंतिम मैच 1 नवंबर को हेमिल्टन में खेला जायेगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी।
A historic tour of New Zealand beckons ????
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
Presenting the full schedule for #TeamIndia's tour of New Zealand starting in October 2026 comprising 5️⃣ T20Is, 5️⃣ ODIs, and 2️⃣ Tests ????#NZvIND pic.twitter.com/M47AAAG9AG
4 से 19 नवंबर तक ओडीआई सीरीज
4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला एकदिवसीय मैच होगा। 7 नवंबर को वेलिंग्टन में दूसरा मैच, 10 नवंबर को हेमिल्टन में तीसरा मैच, 13 ननवंबर को माउंट माउगनी में चौथा वनडे और इसी वेन्यू पर 5वां और आखिरी वनडे मुकाबला होगा। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से वेलिंग्टन में होगी।
पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वेलिंग्टन और दूसरा टेस्ट मैच 1 दिसंबर से क्राइस्टचर्च में होगा।

पांच मैचों की वनडे सीरीज की वजह
बताया जाता है कि पहले इस दौरे में 3 एकदिवसीय मैच ही खेला जाना था, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से श्रृंखला को बढ़ाकर 5 मैचों का करने की अपील की थी। इसकी वजह से रोहित शर्मा और विराट कोहली। दरअसल, बोर्ड का ऐसा मानना है कि इन 2 खिलाड़ियों की मौजूदगी से मैदान में ज्यादा दर्शक आते हैं। ब्रॉडकास्टर्स से लेकर स्पॉंसर्स भी बड़ी रकम लगाने को तैयार होते हैं।