logo

विमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया 

विमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया 

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले  में पहले बैटिंग करते हुए 216 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को  महज 69 रन पर आउट करके 147 रन के विशाल अंतर से यह मैच जीत लिया। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 79, ऋचा घोष ने 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। इसके अलावा केवल 2 ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सकीं।

शेफाली वर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन
शेफाली वर्मा ने बल्ले के बाद गेंद से भी योगदान दिया और 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा को  3 विकेट मिला। श्रीचरणी और श्रेयांका पाटिल ने भी 2-2 विकेट लिया। एशियन गेम्स का सिल्वर मेडलिस्ट श्रीलंका की टीम बनी वहीं ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के लगातार दूसरे संस्करण में गोल्ड मेडलिस्ट बनी हैं। इसके पहले साल 2022 में चीन में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। 

भारतीय बैटर्स का विस्फोटक अंदाज
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बैटर्स ने इसे अपने परफॉर्मेंस से बिलकुल सही साबित किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए करीब 100 रन की पार्टरनशिप कर दी। शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना ने तेज खेलने का जिम्मा संभाला और दूसरे छोर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ भरी पारी खेली। ऋचा घोष ने महज 22 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 49 रन बना दिए और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। 

Tags - Asian Games CricketGold MedalIndia vs Shree LankaCricketSports