द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR)की टीम आमने-सामने होगी। चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। वहीं मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कहां देखें मुकाबला
आरसीबी और कोलकाता के बीच आईपीएल 2023 का 40,41वां मैच आज खेला जाएगा। वहीं, टॉस का समय खेल शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 'जियो सिनेमा' एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

चेपॉक में पिच और मौसम रिपोर्ट
चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। लेकिन पिछले मैच में यहां CSK ने 217 रन बनाकर 12 रन से मैच जीता था। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ भी हाई स्कोरिंग पिच देखने को मिल सकती है। मौसम की बात करें तो आज बारिश नहीं होगी। चेन्नई में आज का टेम्परेचर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
वानखेड़े में कैसा रहेगा पिच और मौसम
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। मुंबई में रविवार का टेम्परेचर 36 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पहले मैच के टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे।
पंजाब किंग्स:
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह,सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

दूसरे मैच के टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और राइली मेरिडिथ,ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT