logo

IPL 2023 : आज फिर IPL में होंगे दो मुकाबले, ये टीमें होंगी आमने-सामने

ipl_202310.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT)   के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में  दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम आमने-सामने होगी। कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।


कब और कहां देखें मुकाबला
आरसीबी और कोलकाता के बीच आईपीएल 2023 का 39,40वां मैच आज खेला जाएगा। वहीं, टॉस का समय खेल शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 'जियो सिनेमा' एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।
ईडन-गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले
इस मैदान पर IPL 2023 के दो मैचों की तीन पारियों में 200 से ज्यादा स्कोर बना है। बल्लेबाजों का यहां खूब मदद मिली है। वैसे कुछ हद तक स्पिनर्स ने भी यहां दम दिखाया है। आज के मैच में भी यहां जमकर रन बरस सकते हैं. स्पिनर्स को भी यहां टर्न मिलेगा। यहां पिछले दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यानी रात में गिरने वाली औस ज्यादा प्रभावी नहीं रही है।


अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मदद साबित होता है और यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। यह मैदान काफी छोटा है, जिसके कारण बैटर आसानी से बड़े शॉट लगाने में कामयाब हो जाते हैं। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। यहां आज दोपहर में थोड़ी बूंदा-बांदी हो सकती है। दिल्ली में शनिवार का टेम्परेचर 33 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पहले मैच की टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स:

 नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, सुयश शर्मा, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती,मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीसे, कुलवंत खेजरोलिया।
गुजरात टाइटंस: 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा,  राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा


दूसरे मैच के टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद:

 हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन
दिल्ली कैपिटल्स: 
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय, यश धुल, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान,मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT