द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज 36वां मुकाबला खेला जाएगा। आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होगी। मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा। दोनों टीमों के इस सीजन के खेल की बात करे तो बेंगलुरु इस सीजन में कमाल के फार्म में चल रही है। वहीं केकेआर के लिए सीजन कुछ खास साबित नहीं हुआ है। दोनों ने अबतक कुल 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 4 में आरसीबी ने जीत हासिल है। वहीं केकआर 2 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में इन टीमों की नजरें आज के मुकाबले को जीतने में होगी।

कब और कहां देखें मुकाबला
आरसीबी और कोलकाता के बीच आईपीएल 2023 का 36वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 'जियो सिनेमा' एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को भरपूर मदद मिलती है। वहीं इस मैदान में बड़े-बड़े स्कोर भी बनते हैं। इस वहीं वहां का मैच के दिन बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बेंगलुरु में शनिवार का टेम्परेचर 35 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, सुयश शर्मा, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती,मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीसे, कुलवंत खेजरोलिया।