logo

CSK vs PBKS : चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला

csk_punjab.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS)  के बीच होगा। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। टॉस चेन्नई ने जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पंजाब पर भारी CSK

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई में 15 मुकाबला अपने नाम किए हैं। वहीं पंजाब ने 12 मुकाबले जीते हैं।

चेपॉक में पिच और मौसम रिपोर्ट
चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। लेकिन पिछले मैच में यहां CSK ने 217 रन बनाकर 12 रन से मैच जीता था। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ भी हाई स्कोरिंग पिच देखने को मिल सकती है। मौसम की बात करें तो आज बारिश नहीं होगी। चेन्नई में आज का टेम्परेचर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

 टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे।
 पंजाब किंग्स: 
शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर),  शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर,अर्शदीप सिंह,सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, हरप्रीत भाटिया।