logo

यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता : रांची की तीरंदाज सावित्री कुमारी ने जीता कांस्य पदक, दीपक को गोल्ड   

SPORT1.jpeg

खेल डेस्क 
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी में रांची की तीरंदाज सावित्री कुमारी ने जीता कांस्य पदक  जीता है। वहीं, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस  रांची के  तीरंदाज दीपक कुमार ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को हराकर कल स्वर्ण पदक हासिल किया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन शिलांग  मेघायलय में 20 से 24 फरवरी, 2024 तक किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड को कुल दो पदक मिले हैं। 

इन्होंने दी बधाई 
बता दें कि रिकर्व तीरंदाज सावित्री कुमारी इस प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। दोनों ही तीरंदाज एवं उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए और झारखंड का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जीत के लिए कोच और अपने परिवार का आभार व्यक्त किया है।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn