BY Zeb Akhtar Mar 25, 2026
झारखंड में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड उच्च न्यायालय ने भर्ती से जुड़ी दौड़ परीक्षा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही स्पष्ट कर दिया गया है कि अदालत की अनुमति के बिना अंतिम परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।