भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवाद का मतलब परिवार से ही पार्टी की पहचान और परिवार से ही पार्टी संचालित होना है।
गिरीडीह के पूर्व सांसद रवींद्र राय को मनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा उनके रांची स्थित आवास पर पहुंचे हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों के लिए सामान्य अवसर प्राप्त हो, इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराना अनिवार्य है।
राजद नेता सुभाष यादव जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। वे कोडरमा से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि सुभाष यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी माने जाते हैं।
चुनाव आयोग ने कहा है कि जेएमएम की ओर से ग्रामीँण क्षेत्रों में तय किये गये वोटिंग के समय को लेकर जो आपत्ति की गयी है, वो गलत है।
सीएम हेमंत सोरेन आज मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नामांकन में गढ़वा पहुंचे। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि ED और CBI बीजेपी के राजनीतिक एजेंट की तरह की काम कर रहे हैं।
जेएलकेएम (जयराम महतो) की पार्टी झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव शंकर महतो समेत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन कार्यकर्ता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से इस्तीफा दे दिया है।
आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में आज संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें लिए गए निर्णय के आलोक में आजसू पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने निश्चित हार को देखकर झामुमो बौखला गई है।
झारखंड में चुनावी बिगुल बजने और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रत्याशियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 8 बजे चर्चा की।
कुणाल षाड़ंगी जेएमएम में शामिल हो गये हैं। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कुछ ही दिनों पहले बीजेपी से त्याग पत्र दिया है। माना जा रहा है कि वे जेएमएम के टिकट पर उम्मीदवार होंगे।
सीता सोरेन ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को सम्मान देने के लिए नहीं शुरू की गयी, बल्कि इसका मकसद वोट बैंक बढ़ाना है।