बिरसानगर थाना क्षेत्र के धोबी मोड़ के पास मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवकों पर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में दोनों युवक घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी रितिक कुमार दास और संदीप कुमार दास के रूप में हुई है।