बोकारो के पिंड्राजोरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिंद्रा एक्सयूवी से 1080 कैन अवैध बीयर बरामद की। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक व मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बोकारो के चीराचास स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी की नीयत से घुसे युवकों ने संचालक रजत कुमार और स्टाफ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और बाकी क
बोकारो के तियाड़ा मोड़ के समीप तेज बारिश और अंधेरे के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक। हादसे में 21 वर्षीय युवक सरोज कुमार की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल।
बोकारो रेलवे स्टेशन के छठे नंबर रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बोकारो में 10 दिन से लापता बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव पहाड़ी के समीप मिला है। घटना कसमार थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत ललमटिया गांव की है, जहां 75 वर्षीय भीखू महतो बीते 10 दिन से लापता थे
बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक 48 वर्षीय बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पुल से शुक्रवार को एक महिला के दामोदर नदी में लापता होने के बाद शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछरी गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन कुमारी, पत्नी मनोरंजन साव, शुक्रवार को हिंदुस्तान पुल
बोकारो के चंदनक्यारी स्थित पावर सबस्टेशन में रविवार देर रात 10-12 नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर कर्मियों को बंधक बनाया और लगभग 32 लाख रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण लूटकर फरार हो गए।
बोकारो में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नशीले पदार्थ के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो बोकारो इकाई ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 14वीं JPSC में कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की गई।
बोकारो सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो ने अस्पताल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजनों और अस्पताल में शोक की लहर, पुलिस जांच में जुटी।
बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र स्थित फुसरो पुरानी सब्जी मंडी रेलवे गेट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कथारा निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।