गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह पंचायत के बड़की लतबेधवा गांव में एक आदिवासी परिवार की स्थिति सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। गांव निवासी पत्नी सोरेन ने बताया कि उनका खपरैल मकान वर्षों पहले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
गिरिडीह के पचम्बा में मछली व्यापारी से हुई 2.07 लाख रुपए की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी की कार्रवाई में 5 आरोपी हथियार, कारतूस और 10 हजार नगद के साथ गिरफ्तार।
आजादी के दशकों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित गिरिडीह के दलान चलकरी गांव को पक्की सड़क से जोड़ने और सोलर पानी टंकी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारिश के मौसम में 32 आदिवासी परिवारों को जयराम महतो ने बाटा राशन भी दिया गया।
गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने 6 अनाथ बच्चों की समस्या सुनकर मदद का भरोसा दिया। माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हुए बच्चों की शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड स्थित काजिमगहा गांव में बरसात के दौरान जर्जर कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग महिला हीरिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका पैर टूट गया है, जिन्हें इलाज के लिए जमुआ CHC में भर्ती कराया गया है।
गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोलडीहा में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े बोरवेल वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
गिरिडीह जिले की पीरटांड़ थाना पुलिस ने करीब एक महीने से लापता युवक की गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने युवक को शादी कराने के बहान
गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में 105 डिसमिल पैतृक जमीन विवाद को लेकर अंचलाधिकारी संदीप महदेशिया पर भू-माफियाओं से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित विनय शरण ने न्याय के लिए पीएमओ तक गुहार लगाई है।
गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
गिरिडीह शहर के नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, गिरिडीह के उपायुक्
गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह देवघर में आयोजित एसएससी परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था।
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए। पीड़ित मो. आजम के अनुसार, वे देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौटते समय शहर के भंडारीडीह के पास स्वर्ण सिनेमा के बगल स्थित झारखंड फास्ट फूड नामक दुकान से