बुढ़मू अंचल अधिकारी (CO) सच्चिदानंद कुमार वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पाकुड़ में बाइक सवार लड़कों ने एक शिक्षिका के गले से उनकी सोने की चेन छीन ली। झपटमारी का शिकार हुईं शिक्षिका का नाम प्रेरणा राज है।
गढ़वा के चेतना में बीते 11 जुलाई को हुई मारपीट की घटना को लेकर पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर और मौजूदा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
गिरिडीह जिले में लगातार सामने आ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर जिले के कई थाना और ओपी क्षेत्रों में शनिवार को एक साथ विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
जमशेदपुर की डीडी बार में घटी घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर राज्य में पीसीआर (PCR) और पेट्रोलिंग वाहनों में जरूरतभर पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के दौरान निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
गिरिडीह जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
उत्पाद विभाग और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा की सील पड़ी खदानों से अवैध तरीके से निकाले जा रहे बेशकीमती रत्न पन्ना की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।
झारखंड में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता, सुरक्षा चूक और कर्तव्यहीनता के मामलों में सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी, एसपी और डीसी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिराई है। पढ़ें ऐसे ही 4 चर्चित मामले।
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में दूसरे चरण का भुगतान भी पूरा कर लिया गया है..
झारखंड के आठ जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।