कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में रविवार देर रात एक युवती के घर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कोडरमा में पिता अरविंद बरनवाल पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।