Jamtara News: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरका पहाड़ी में पहली बार आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में आगजनी की घटना। असामाजिक तत्वों पर पंडाल जलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
Jamtara News: जामताड़ा में दुर्गा पूजा के दौरान इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाने के अभियान का स्थानीय दुकानदारों ने जोरदार विरोध किया। बढ़ते हंगामे के कारण प्रशासन को जेसीबी वापस बुलानी पड़ी।
जामताड़ा शहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को जेसीबी (JCB) की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
Jamtara Gatka Players: जामताड़ा (Jamtara) की तीन प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों (Girl PLayers) ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन (Gatka Association) एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी की खिलाड़ी श्
जामताड़ा में फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने डीसी से मुलाकात कर सितंबर तक के लंबित कमीशन राशि का दुर्गा पूजा से पहले भुगतान करने की मांग की है।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर जामताड़ा के कुंडहित में झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा शोकसभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
जामताड़ा में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया मानदेय नहीं मिलने पर अनोखा प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन कार्यालय में कटोरा लेकर भीख मांगी। पढ़ें पूरी खबर।
झारखंड की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के रूपनारायणपुर में स्थानीय गुरुद्वारा के अध्यक्ष जगजीत सिंह के घर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 'द फॉलोअप' पर।
जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव के पास बालू लदा 14 पहिया हाईवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बचे। बालू के अवैध परिवहन और फर्जी चालान को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
जामताड़ा के पांडेयडीह गांव में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत अन्य पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जामताड़ा में डीसी आलोक कुमार ने साधारण पोशाक में सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे और मध्याह्न भोजन व्यवस्था की समीक्षा की।
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भिठरा गांव में खेत से बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान शीला देवी पति गुड्डू सिंह के रूप में हुई है।