लोहरदगा में एक व्यक्ति की लाश टुकड़ों में मिली है। सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत ओयना टेंगरा तालाब में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर और पैर मिला है।
झारखंड हाईकोर्ड ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि शादीशुदा महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखना अपराध नहीं है। यह फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने जैप के एक कांस्टेबल की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है।
पलाश ब्रांड का आम्रपाली आम अब दुबई के Lulu Retail Stores में बिक रहा है। महिला किसानों की इस वैश्विक सफलता को जानने के लिए पढ़ें।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस की एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन नियमों में बड़ा बदलाव। अब प्रोबेशन और न्यूनतम सेवा अवधि अलग-अलग गिनी जाएगी, जिससे पहले प्रमोशन के लिए 4 साल इंतजार करना होगा। सचिवालय सेवा संघ ने जताया विरोध।
झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 10 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ते
गढ़वा जिले के डंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ सीएचसी का घेराव किया।
हजारीबाग में करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में एक बच्ची और 2 महिलाओं समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
JSSC ने सचिवालय आशुलिपिक की भर्ती परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। परीक्षा का आयोजन वर्ष 2024 में ही किया जाना था, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया ही रद्द कर दी गई है।
मौसम विभाग ने झारखंड में 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में मूसलाधार बारिश होगी।
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने तत्परता और मानवीय संवेदना की एक मिसाल पेश करते हुए चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को न केवल समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाई, बल्कि सुरक्षित प्रसव के बाद मां और नवजात को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भी शिफ्ट कराया।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जो युवा प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।