रांची:
Vaccancy News: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के तहत 3,548 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में गुड्स ट्रेन मैनेजर से लेकर सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि सबसे अधिक 2,750 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में रेलवे में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

किन पदों पर होगी भर्ती?
रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद
आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing
ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका
इस भर्ती के माध्यम से योग्य स्नातक अभ्यर्थियों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की तिथियों की जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए।