logo

बकरी समेत कुएं में जा गिरा बाइक सवार, साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

बकरी समेत कुएं में जा गिरा बाइक सवार, साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

उत्तरप्रदेश
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में एक दिलचस्प हादसा हो गया, जहां बकरा लेकर जा रहा मोटरसाइकिल सवार साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में बाइक समेत कुएं में गिर गया। कुएं के अंदर घायल सवार खून से लथपथ नीचे बैठा था, जबकि बकरा बिल्कुल शांत खड़ा पागुर करते हुए इंतजार कर रहा था। नीचे दिए गए इस वीडियो में देख सकते है। जिसमें मजाकिया अंदाज में वीडियो में लोग बोले—"कुआं में बकरा, काफी तगड़ा बकरा है।  


कुएं में गिरे युवक और बकरे का रेस्क्यू
स्थानीय लोगों ने तुरंत जंगल-झाड़ियों के बीच से कुएं में झांककर रस्सियों की मदद से घायल व्यक्ति और बकरा दोनों को बाहर निकाला। गोविंदपुरी गांव के पास हुई इस घटना में सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बकरा पूरी तरह सुरक्षित रहा।
सोशल मीडिया पर लोग बना रहे हैं इसका मजाक
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग घटना को ऊपर वाले की कृपा बताते हुए राहत महसूस कर रहे हैं। कई यूजर्स ने बकरे की शांति पर मजाक भी उड़ाए, जबकि कुछ ने रेस्क्यू टीम की सराहना की।

 

Tags - Meerut Accident Viral Video Goat Rescue Uttar Pradesh News Bike Accident