logo

अजब-गजब : गुजरात में शादी करेंगी 24 वर्षीय क्षमा, लेकिन दूल्हा नहीं होगा

271364595606804873736463676674534415222939n_1654145989.jpg

गुजरात: 
भारत में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है। कहा जाता है कि यह सात जन्मों का बंधन है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते है। ऐसी ही एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। शादी वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु की है। यह शादी सुर्खियों में इसलिए बनी है क्योंकि यह एक आत्म-विवाह या एकल विवाह है। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।


बिना दूल्हें वाली शादी
आत्म-विवाह या एकल विवाह में सारी शादी में रीति रिवाज, फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान तक सब होगा, लेकिन  दूल्हा नहीं होगा। क्षमा का इस आत्म विवाह को लेकर कहना है, 'मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली पहली लड़की हूं।'


माता-पिता ने किया सपोर्ट
क्षमा बिंदु के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले से खुश हैं। उन्होंने इस शादी को आशीर्वाद भी दिया है। क्षमा ने अपनी शादी के लिए गोत्री के एक मंदिर में पांच मन्नतें लिखी हैं। शादी के बाद क्षमा हनीमून के लिए गोवा को चुना है, यहां पर वह दो हफ्ते रहेंगी।