logo

अजब-गजब : 2 साल से लेस्बियन रिलेशनशिप में रह रही थीं 2 बहनें, ऐसे हुआ खुलासा!

a271.jpg

डेस्क: 

2 लड़कियां पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में थीं। जब 2 लड़कियां रूमानी रिश्ते में होती हैं तो उनको लेस्बियन किया जाता है। इसमें, जानने वाली बात ये नहीं है कि दोनों लड़कियां आपस में रिश्ते में थीं बल्कि दिलचस्प बात ये है कि 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों लड़कियों को पता चला कि वे सगी बहने हैं। मामला कनाडा का है। लड़कियों का नाम कार्ली और मर्सिडीज है। दोनों बहनों को संदेह है कि वे बहनें हैं। इसकी पुष्टि के लिए दोनों ने डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है। 

कार्ली और मर्सिडीज है लड़कियों का नाम
दरअसल, 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कनाडा की कार्ली और मर्सिडीज को पता चला कि उनकी माओं के एक ही व्यक्ति के साथ संबंध थे। अब दोनों को संदेह है कि वे बहनें हो सकती हैं। इसकी पुष्टि के लिए दोनों डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं। कार्ली और मर्सिडीज ने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है। टिकटॉक वीडियो में दोनों ने बताया कि जब 2 साल डेट करने के बाद पता चले कि आप दोनों की मांओं के एक ही व्यक्ति के साथ संबंध थे। हम सौतेली बहनें हो सकती हैं। क्या हमें इसके लिए डीएनए टेस्ट करा लेना चाहिए। आपका सुझाव किया है।

 

टिकटॉक वी़डियो पोस्ट कर मांगी सलाह
कार्ली और मर्सिडीज ने अपने फॉलोअर्स से ये भी पूछा है कि यदि डीएनए टेस्ट से पता चला कि वे बहनें हैं तो क्या उनको अपना रिलेशनशिप खत्म कर लेना चाहिए। स्थानीय समाचार वेबसाइट, न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक दोनों लड़कियों के वीडियो को अब तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कार्ली और मर्सिडीज के फॉलोअर्स उनको सलाह भी दे रहे हैं तो कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया है। 

यूजर्स ने वीडियो पर दिए अलग-अलग रियेक्शन
कई यूजर्स कह रहे हैं कि उन्होंने वीडियो में कही गई बात सुने बिना भी जान लिया था कि दोनों बहने हैं। कई लोगों ने कहा कि शक्ल देखते हुए तो हमें यही लगा कि आप बहनें हैं लेकिन अब पता चला कि आप दोनों रिलेशनशिप में है। कुछ लोगों ने कहा कि जो भी हुआ वो अनजाने में हुआ। प्यार तो प्यार होता है। आपका रिश्ता जायज है। इस बीच कार्ली और मर्सिडीज ने कहा कि उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने का सोचा तो है लेकिन अभी पूरी तरह से मन नहीं बनाया है। वे सलाह ले रही हैं।