logo

अजब गजब : सुंदर दिखने की चाहत में 40 लाख रुपये खर्च कर डाले, लोगों ने इंसान ही मानने से कर दिया इंकार

सुंदर दिखने की चाहत में 40 लाख रुपये खर्च कर डाले, लोगों ने इंसान ही मानने से कर दिया इंकार

 

सुंदर दिखने की चाहत में 40 लाख रुपये खर्च कर डाले, लोगों ने इंसान ही मानने से कर दिया इंकार

डेस्क:
सुंदर दिखने की चाहत हर किसी को होती है। आज के ज़माने में कुछ महिलाएं इसके लिए अप्राकृतिक चीज़ों का उपयोग करने से भी पीछे नहीं हटती। वे अपनी सुंदरता निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक तक का सहारा ले लेती हैं। पर ऐसा ज़रूरी नहीं कि हर बार हम जैसा सोचे, वैसा ही हो। इस रिपोर्ट के ज़रिए हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए 40 लाख रूपये खर्च किए । पर उससे भी बड़ी ताज्जुब की बात यह है कि इतनी मेहनत के बाद भी उन्हें आज तक प्यार नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार खूबसूरत दिखने के लिए महिला ने करीब 40 लाख रूपये खर्च किए पर नतीजा ये हुआ कि रिलेशनशिप और ब्वॉयफ्रेंड तो बाद की बात है, लड़के उन्हें इंसान नहीं खिलौना समझते हैं। यह घटना तब हुई जब मिज़ डैनी नाम की अमेरिकी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने अपना ड्रीम लुक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की और पानी के तरह पैसा बहाया। बावजूद इसके उन्हें उनका ड्रीम बॉय नहीं मिल सका।

लोग समझते हैं 'खिलौना'
मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मिज़ डैनी को बार्बी डॉल बनने का खूब शौक था इसलिए बार्बी डॉल की तरह परफेक्ट लुक पाने के लिए उन्होंने £42,000 यानी करीब 40 लाख से ज़्यादा पैसे खर्च कर दिए । इसका परिणाम ये हुआ कि लोगों को उनका बार्बी लुक पसंद तो आया पर इंसान नहीं खिलौने के तौर पर। वैसे तो सोशल मीडिया पर उनके 653,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं । उनके लुक और फिगर पर लोगों के कमेंट भी जमकर आते हैं पर एक महिला के रूप में कोई भी उन्हें डेट नहीं करना चाहता। 

कोई नहीं मिल रहा दिल से प्यार करने वाला
महिला के अनुसार लोग उन्हें पसंद तो करते हैं , पर कोई भी उनकी पर्सनालिटी से प्यार नहीं करते हैं। उनका मानना है कि ऑनलाइन तो उनके कई प्रशंसक हैं पर ऑफलाइन उनके पास  कोई सच्चा प्यार करने वाला नहीं है। कई लोग उनकी तुलना बार्बी डॉल से करते हैं पर बात जब प्यार की आती है तो कोई तैयार नहीं होता ।