logo

अजब-गजब : मेट्रो में लड़ने लगा प्रेमी जोड़ा, लोग बोले- इस प्यार को क्या नाम दूं! 

metro.jpg

डेस्क:
इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो मेट्रो रेल (Metro Train) में साथ सफर कर रहे प्रेमी जोड़ी का है। दोनों सफर के दौरान झगड़ा करने लगे। बहस से शुरू हुई बाद में लप्पड़-थप्पड़ तक पहुंच गया। ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक यूजर ने लिखा कि-यही तो असली प्यार है तो किसी ने कहा कि प्यार में क्या-क्या सहना पड़ता है। आगे बढ़ने से पहले आप ये वीडियो पहले देख लीजिए।

 

लड़की ने कहा- तेरे जैसे लड़के किसी को ना मिले
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि मेट्रो में ट्रेवल करने के दौरान एक युवक और युवती गेट पर खड़े थे। जिसके बाद अचानक दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। इतने में ही लड़की लड़के को मुक्के से मारती है औऱ कहती है मुझसे मत बात करो। लड़का भी गुस्से में कहता है और कहता है कि जाओ यहां से... मत बात करो। इसके बाद लड़की को गुस्सा आ जाता है, वह बंदे को चांटा मार देती है और चुप होने को कहती है। फिर दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हैं। लड़की बोलती है कि मम्मी को बोलूंगी... तेरे जैसे लड़के किसी को ना मिले। अंत में लड़की बोलती है कि पब्लिक में मेट्रो में तमाशा कर रहा है। इसी दौरान मेट्रो रेल के गेट खुल जाते हैं और दोनों नीचे उतर जाते हैं।


एक यूजर ने कहा यही तो असली प्यार है
यह वायरल वीडियो पर यूजस ने अपने ढ़ेरों प्रतिक्रिया दी है। किसी ने तो यहां तक कह दिया कि यो पक्का शादी करेंगे। वहीं किसी ने कहा कि ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए नहीं तो थप्पड़ सहना होगा। वहीं एक यूजर ने कहा कि यही तो असली प्यार है तो किसी ने कहा कि प्यार में क्या-क्या सहना पड़ता है।