logo

viral : कुत्ते को बचाने के लिए शख्स ने जोखिम में डाली बच्चे की जान, देखिए हैरान करने वाला VIDEO

DOG.jpg

डेस्कः 
कुत्ता एक वफादार जानवार माना जाता है। कई लोग शौक से तो कई लोग सुरक्षा के लिए कुत्ता पालते हैं। लेकिन इन दिनों कुत्ते से जुड़ी एक वीडियो वायरल हो रही है वह हैरान करने वाली है। उस वीडियो को देख लोग हैरत में हैं कि कोई कुत्ते को बचाने में अपने बच्चे को कैसे भूल सकता है। 


टहलाने जा रहा था बच्चे को 
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स अपने बच्चे और कुत्ते को टहलाने लेकर जा रहा है। तभी एक दूसरा कु्त्ता वहां आकर भौंकने लगता है। शख्स तभी अपने बच्चे को छोड़ देता है और कुत्ते की तरफ चला जाता है। इस पूरे वाक्या का वीडीयो Reddit ने शेयर किया है। शख्स अपने बच्चे को stroller में ले जाता दिखा रहा है। दूसरा कुत्ता उसके कुत्ते पर भौंकने लगता है तो वह अपने बच्चे का स्ट्रोलर छोड़ देता है और कुत्ते को बचाने लगता है, और उसका बच्चा ढलान पर लुढकता चला जाता है। 


बच्चे को बचाने दौड़ता है दूसरा शख्स 
एक दूसरा बंदा जब यह देखता है कि बच्चे लुढकता चला जा रहा है, तो उसे बचाने के लिए दौड़ता है। दोनों लोगों को पता चल जाता है कि कुत्तों की इस लड़ाई में बच्चे को बंदा भूल ही जाता है। वीडियो देख लोग हैरानी में हैं। हालांकि, यह नहीं पता चलता कि बच्चा कहीं आगे जाकर गिरा तो नहीं।