logo

अजब-गजब : उड़ते विमान में लड़ने लगे 2 पायलट्स, जानिए! फिर क्या हुआ...

WhatsApp_Image_2022-08-29_at_3_31_26_PM.jpeg

डेस्कः

विमान में अगर कोई काम सबसे मुश्किल है तो वह है उसे उड़ाना और संचालित करना। विमान में यह काम एक पायलट करता है, सारे यात्री की ज़िम्मेदारी भी उसी पर होती है पर क्या हो अगर विमान चलाते वक्त पायलट्स ही आपस में उलझ जाएं? जी हां! हाल ही में ऐसा एक वाकया स्विट्जरलैंड से फ्रांस जाने वाली फ्लाइट में हुआ। आपस में समंजस्य नहीं होने के कारण घटना घटी। 

एक क्रू मेंबर ने दोनों पायलट को कराया शांत
रिपोर्ट के अनुसार एयर फ्रांस की जेनिवा से पैरिस जा रही फ्लाइट पर तब यात्री घबरा गए जब उन्हें पता चला कि उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा है। वो भी इसलिए कि किसी बात पर दोनों पायलट्स उड़ते प्लेन के कॉकपिट में ही लड़ने लगे। लड़ाई बढ़ता देख फ्लाइट कर्मियों ने आकर बीच-बचाव किया जिसके बाद मामला कुछ ठंडा हुआ और कोई अनहोनी नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक मामला इसी साल जून का है। 

एक दूसरे की बात नहीं मानना पड़ा भारी
रिपोर्ट के अनुसार एक पायलट ने दूसरे की बात नहीं मानी जिससे उनका झगड़ा शुरू हो गया। बात हाथापाई तक बढ़ गई। पायलट ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। उड़ते प्लेन में ही दोनों ये कारनामे कर रहे थे। जब झगड़े की आवाज बाहर तक आने लगी तब फ्लाइट अटेंडेंट्स जल्दी से अंदर आए और दोनों को अलग किया। 

दोनों पायलट्स को निलंबित किया गया
मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिन क्रू में मौजूद एक कर्मी ने दोनों के बीच खड़ा होकर लड़ाई रोकने में मदद की। बाकी पूरी यात्रा क्रू कर्मी कॉकपिट के अंदर ही बैठा रहा और दोनों को शांत करने का प्रयत्न करता रहा। इस घटना पर एयर फ्रांस कंपनी के प्रवक्ता ने बयान दिया कि पायलट्स का ऐसा व्यवहार कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि वे मानते हैं कि पायलट्स के बीच झगड़ा हुआ था पर उसे तुरंत ही सुलझा दिया गया था। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी कोई असर नहीं पड़ा। दोनों पायलट्स को सस्पेंड कर फ्रांस सिविल एविएशन अथॉरिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।