logo

अजब-गजब : तेलंगाना में आसमान से हुई मछलियों की बारिश, जानें! क्या है वैज्ञानिक कारण 

fish.jpg

डेस्क:
तेलंगाना (Telangana) से एक बेहद ही असामान्य घटना की खबर सामने आई है। राज्य के जगतियल कस्बा में मछली की बारिश हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। आसमान से जीवों का गिरना एक बेहद दुर्लभ प्राकृतिक प्रक्रिया है। तेलंगाना में इस तरह की घटना संभवतः पहली बार दर्ज की गई है लेकिन ऐसी घटना पहले अमेरिका (United state of America) में हुई है।

क्या है कारण?
आसमान से जीवों का गिरने वाली घटना तब होती है जब बहुत तेज आंधी के साथ बारिश होती है। कई बार तूफान और चक्रवात में तेज हवा के कारण नदियों के पानी में उछाल आता है। इस वजह से तेज हवाएं मछलियों को उड़ा ले जाती हैं और जहां भी कहीं हवा की गति धीमी होती है मछलियां नीचे गिरने लगती हैं। यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी खबरें आई हैं। अमेरिका में ऐसी घटना हो चुकी है। जिसके बाद कुछ लोगों की टीम ने इसपर रिसर्च किया। जब जाकर खुलासा हुआ कि ऐसा क्यू होता है।

छोटे जानवर, सांप आदि भी उड़ जाते हैं
साल 1970 के दौर में नेशनल ज्‍योग्राफिक ने इस ओर जांच की। रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि ऐसी घटनाओं में मछलियां आसपास के किसी नदी, तालाब या समंदर की नहीं होती हैं। वह दूर कहीं से आती हैं। हवा का वेग इतना अधिक होता है कि वह मछलियों को अपने साथ उड़ा ले जाती है। इतना ही नहीं, कई बार इन हवाओं में छोटे जानवर, सांप आदि भी उड़ जाते हैं और दूर कहीं जाकर आसमान से गिरते हैं। अब जाहिर तौर पर इसे कोई चमत्कार तो नहीं ही कहेंगे।