logo

अजब-गजब शादी : शराब पीकर बारात में दूल्हे को नाचना पड़ा महंगा, दुल्हन ने किसी और को पहना दी वरमाला 

iuijuoioki.jpg

मुंबईः
शादी ब्याह में कभी कभार ऐसा कुछ हो जाता है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है। कभी दुल्हन फरार तो कभी दूल्हा फरार, कभी दुल्हन के प्रेमी का ड्रामा तो कभी दूल्हे की पहली  पत्नी की एंट्री हो जाती है। लेकिन आगे जो मामला आप पढ़ने वाले है वो इन सबसे एकदम अलग है। दरअसल मंडप सजा था, बारात द्वार पर थी। दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। डीजे की धुन पर उसका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और दूसरे लड़के से अपनी बेटी की शादी करा दी। घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। 


बिना खाना खिलाए भगाया 
लड़की के पिता का कहना है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत्त था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी। लड़के के पिता ने बताया कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट करने लगे। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया।


लड़का लड़की पहले से दोस्त 
लड़की के पिता ने बताया कि अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से। इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को अच्छा लग गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं। 


दुल्हन बहुत खुश है 
जिस लड़के से शादी हुई उसे पाकर दुल्हन प्रियंका बहुत खुश है। उसने कहा, 'गनीमत है जो पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है। वह नाच रहा था और मैं वरमाला लेकर घंटों खड़ी रही। बारात में उसकी हरकत से हमारे पूरे परिवार को इतना दुख पहुंचा। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई  पहले सामने आ गई। हालांकि पहले वाल दूल्हे ने भी अगले ही दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली। उसने कहा कि जोड़ियां भगवान बनाता है और जहां, जिसकी शादी होने वाली होती है वहीं होती है।