logo

वायरल : पत्नी को पति के लिए चाहिए 3 गर्लफ्रेंड, हर महीने मिलेगी 32 हजार सैलरी

GIR.jpg

डेस्कः
कपल के बीच किसी तीसरे इंसान की एंट्री हो जाए तो रिश्तों में दरार आने लगती है लेकिन, सोशल मीडिया में इन दिनों एक कपल की कहानी काफी सुर्खियां बटोर रही है। दिलचस्प बात ये है कि पत्नी खुद अपने पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है।


टिकटॉक पर वीडियो 
जिस महिला ने विज्ञापन जारी किया है उनका नाम पत्थीमा (Pattheema) है और वह 44 साल की हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके। उसके काम में भी हाथ बंटा सके। इसके लिए वह हर गर्लफ्रेंड को 32 हजार की सैलरी मिलेगी। 


क्या क्या है शर्तें 
पत्थीमा ने कहा था कि उनको 3 लड़कियों की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके। अप्लाई कर रही महिलाओं का HIV टेस्ट करवाया जाएगा। उम्र 30-35 साल होनी चाहिए। स्नातक की डिग्री  होनी चाहिए। महिला को खाना फ्री में दिया जाएगा। यह वीडियो थाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


पति की पहली गर्लफ्रेंड मिल गई
पत्थीमा का कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं और पति को खुश नहीं रख पा रही है। वीडियो में पत्थीमा कहती हैं कि उनके परिवार में अब पति के साथ ‘छोटी पत्नी’ भी शामिल होंगी। हम एक साथ एक ही घर में रहेंगे। साथ खाना खाएंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे। मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होगी। मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना या रहना चाहते हैं। पत्थीमा ने दावा किया कि वह अपने पति के लिए दूसरी महिलाओं को काम पर रखने के बारे में गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि वह हेल्थ प्रॉब्लम से गुजर रही हैं। उन्हें रोजाना नींद की गोलियां लेनी पड़ती हैं और जल्दी सोना पड़ता है। वह अपने पति की देखभाल एक सामान्य पत्नी की तरह नहीं कर सकती।