logo

नमन : भाकपा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सादगी को किया याद

cpi_off.jpg

रांची:  

अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में सभा की गई। जिसमें प्रदेश कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर केवल भारत की ही नहीं परन्तु दुनिया भर में अत्यधिक लोकप्रिय थीं। उन्होंने देश की कला के विकास के लिये बहुत काम किया। लता जीवन भर सर्वहाराओं के साथ खड़ी रहीं। देश के कई सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित हुईं। उनकी सादगी हमेशा लोगों को प्रेरणा देती रहेगी।

 

मौके पर भाकपा की जिला सदस्य फरज़ाना फारुकी ने कहा कि लता मंगेशकर सशक्त महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती थीं। उन्होंने रुढ़ियों और नकारात्मक परम्पराओ को तोड़ा। वह स्वतंत्र भारत की प्रगतिशील महिला प्रहरी थीं।

 

मौके पर भाकपा के श्यामल चक्रवती, मनोज ठाकुर, विरेंदर विश्वकर्मा,  मेहुल मृगेंद्र, अनिकेत चौधरी, श्रमिक पत्रकार यूनियन के संजीत झा, मनोज पाठक और कई लोग उपस्थित थे। सभी ने लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।