logo

सुविधा : झारखण्ड विधानसभा परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का आग़ाज

state_bank.jpg

रांची:

झारखण्ड  विधानसभा परिसर में आज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुल गई। इसका उद्घाटन झारखंड विघानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया। अतिथि के रूप में सुरेन्द्र राणा,मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक,पटना मंडल एवं जन्मेजय मोहंती, महाप्रबंधक, झारखण्ड नेटवर्क भी उपस्थित रहे।

झारखंड विधानसभा के पुराने परिसर के स्थान पर समस्त बैंकिंग सुविधाए अब नए विधानसभा में उपलब्ध रहेंगी। मौके पर समस्त सुविधा युक्त ई लौबी का भी उद्घाटन किया गया।

 

  

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, अध्यक्ष के ओ. एस. डी अतुल कुमार,  उप महाप्रबंधक नन्द किशोर सिंह, सहायक महाप्रबंधक कविता कुमारी और झारखंड विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।