logo

सहायता : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से रांची सांसद के कारण 13 लोगों को इलाज में मिली आर्थिक मदद

sanjay_seth_thumb1.jpg

रांची:

गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए अनिवार्य शर्त यह है कि अस्पताल का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत संबद्ध होना चाहिए। इस योजना का लाभ रांची लोकसभा क्षेत्र के 13 लोगो को मिला है। रांची सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर इन मरीजों को इलाज में आर्थिक मदद मिली है।

 

 

इन मरीजों को मिली सहायता

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से इन लोगों को मदद मिली है। इनमें लिवर ट्रांसप्लांट के लिए डोरंडा, रांची के अशोक पांडेय को 3 लाख, कैंसर के उपचार के लिए अंचल कुमार साह को 1.5 लाख, जितेंद्र कुमार को 3 लाख, तन्मय सांगा को 2.5 लाख, शिरिस दत्ता को 3 लाख, हेमा वर्मा को 40 हजार, सुनील कुमार को 3 लाख, सीता देवी को 3 लाख रुपए मिले हैं। वहीं गला से संबंधित उपचार के लिए वनस्पति महतो को 50 हजार, गले में सूजन के इलाज के लिए संतोषी कुमारी को 50 हजार, सिर और पेट से संबंधित रोग के उपचार के लिए टिंकू गद्दी को 50 हजार, सिंड्रोम से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए प्रिया मांझी को 50 हजार रुपये की मदद दी गई है।

क्या कहते हैं सांसद

सांसद संजय सेठ ने बताया कि एक तरफ भारत सरकार आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का नि:शुल्क इलाज करा रही है, दूसरी तरफ गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्रधानमंत्री खुद संज्ञान ले रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से संबंधित अस्पतालों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है ताकि ऐसे लोगों का उपचार हो सके। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष कई लोगों के जीवन बचाने, कई परिवारों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता के लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।