logo

Health : लता मंगेशकर का वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया गया, तेजी से ठीक हो रही हैं महान गायिका

52acb871-d9f4-4a4d-b4b3-10908a114a91.jpg

मुंबई: 

बॉलीवुड की वयोवृद्ध पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार की खबर है। कहा जा रहा है कि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार है। 2 दिन पहले उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहीं डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा कि वो आईसीयू में हैं। हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 

कोरोना की वजह से अस्पताल में थीं भर्ती
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब चिकित्सकों की तरफ से कहा गया था कि वयोवृद्ध होने की वजह से एहतियातन उनको आईसीयू में रखा गया है। बीच-बीच में उनका इलाज कर रहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉक्टर डॉ. प्रतीत समदानी ने जानकारी दी कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। स्थिर है। गायिका तेजी से रिकवर कर रही हैं। इस बीच उनकी भतीजी रचना ने भी मीडिया को हेल्थ अपडेट दी। 

लता मंगेशकर के निधन की अफवाह उड़ाई गई
गौरतलब है कि बीच में लता मंगेशकर के निधन की भी अफवाह उड़ाई गई। हालांकि, उनकी डॉक्टर डॉ. प्रतीत समदानी ने तुरंत इस बात का खंडन किया। कहा कि उनकी हालत स्थिर है। हम उनका खयाल रख रहे हैं। कृपया उनके निधन की अफवाह ना उड़ाएं। दुआ कीजिए की वो जल्दी से ठीक हो जाएं। गौरतलब है कि 60 से 90 के दशक तक लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कई भाषाओं में यादगार गाने गाये।