बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दो बड़ी भर्तियों – चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL-4) और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) – के लिए कुल 5208 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राजधानी पटना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बीती रात बाढ़ अनुमंडल के जामुनीचक गांव में एक तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को कार से मिले भाई-बहन के शव मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। सोमवार को पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अटल पथ को जाम कर दिया।
लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण पटना के धनरुआ प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पांच नदियों के उफान पर आने से 24 गांवों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। करीब 1600 एकड़ में खड़ी धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं
बिहार में लोकतांत्रिक जागरूकता को लेकर चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह भी नजर आए। इस अवसर पर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए यात्रा के अनुभव को यादगार और प्रेरणाद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में चल रही वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया पहुँची।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की कानूनी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते 24 घंटों में उनके खिलाफ दो अलग-अलग राज्यों – उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र – में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
बेगुसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव स्थित जोगिया डीह के पास आज सुबह एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पूर्णिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बीते दिन शुक्रवार की शाम को सुभाष नगर गांव के कारी कोसी नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं।
राजधानी पटना में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आज सुबह ऑटो और हाइवा के टक्कर से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया जी पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।