द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, और इस बार का मामला किसी फिल्म से नहीं बल्कि अपराध से जुड़ा है। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में इन दोनों कलाकारों के खिलाफ एक केस दायर किया गया है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। और अब इस मामले पर सुनवाई की तारीख 18 अक्टूबर को रखी गई है। .jpeg)
क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला उस दिन का है, जब निरहुआ और आम्रपाली मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित एक नए मॉल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जिसकी मौजूदगी की खबर मिलते ही हजारों की भीड़ मॉल के बाहर इकट्ठा हो गई। जिससे पुरे इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं आरोप लगाया गया है कि ट्रैफिक जाम के कारण कई एम्बुलेंस फंस गई थी, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। वहीं आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 
जिसके बाद वकील सुधीर कुमार ओझा ने 4 अक्टूबर 2025 की घटना को लेकर केस दर्ज कराया है। इसके अलावा सुधीर कुमार ओझा ने मॉल कार्यक्रम के आयोजक, एसडीओ पूर्वी और तीन अन्य अधिकारियों को भी आरोपी बनाया है।.jpg)
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
इन सभी पर BNS की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें लापरवाही से जीवन को खतरे में डालने के आरोप में धारा 223, सार्वजनिक रास्ते पर बाधा पैदा करने के आरोप में धारा 280, अव्यवस्थित भीड़ से खतरे उत्पन्न करने के आरोप में धारा 272 व 298 और अन्य धाराएँ, जो सार्वजनिक व्यवस्था और निजी स्वतंत्रता से जुड़ी हैं, उन्हें शामिल किया गया है।