logo

अमित शाह और राहुल गांधी आज होंगे बिहार में, जनसभाओं के जरिये पार्टी को देंगे मजबूती

ra1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच पहले चरण के मतदान के प्रचार- प्रसार के लिए राजनीतिक दिग्गजों का बिहार दौरा लगातार जारी है। इसी बीच एक ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन देने के लिए आज बिहार में चुनावी जनसभा करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी महागठबंधन को मजबूती देने के लिए प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। 
मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह आज यानि बुधवार को दरभंगा, समस्तीपुर और बेगुसराय में तीन बड़ी रैलियों संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभा करेंगे। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर मंच साझा करेंगे। 
इसके अलावे राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी एनडीए की जनसभाओं में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी पार्टियाँ लोगों को लुभाने में जुटी हुई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news rahul gandhi news amit shah news