logo

CM नीतीश से मिले अमित शाह, सीट बंटवारे के बाद पहली बार हुई चुनावी रणनीति पर बात

नीतीश2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के चुनावी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। अमित शाह और नीतीश की यह मीटिंग करीब 20 मिनट तक चली। इस दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद वह पटना में प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित करने पहुंचे हैं। यह मुलाकात उस वक्त हो रही है जब एनडीए में सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका है।
बता दें कि इस बार भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं NDA के अन्य घटक दलों में लोजपा को 29 सीटें, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 6-6 सीटें दी गई है। 
इसके एक दिन पहले ही अमित शाह ने मीडिया से पूछे गए सवाल कि एनडीए सत्ता में आता है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। जव्बा में कहा था कि 'एनडीए कई पार्टियों का गठबंधन है। सभी दल चुनाव के बाद बैठेंगे, विधायक दल बैठेगा और अपना नेता चुन लेगा। फिलहाल हम नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।'
ऐसे में अमित शाह ने तो यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नीतीश कुमार ने नेतृत्व में चुनाव तो लड़ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार चाहते थे कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश किया जाए, लेकिन भाजपा फ़िलहाल इसके लिए तैयार नहीं हुई है। और अब निर्णय चुनाव के बाद ही लिया जा सकेगा। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news bihar BJP news star campaigners shah news amit shah khabar amit shah latest news nitish kumar news nitish kumar khabar