द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बूथ कैप्चरिंग का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि लखीसराय में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई है। उनका आरोप है कि "महागठबंधन समर्थकों ने हमारे वोटर्स को वोट डालने से रोका है। आरजेडी के लोग आज भी बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते हैं। हालांकि बूथ कैप्चरिंग की बात को एसपी ने इनकार कर दिया है।.jpg)
"आरजेडी के लोगों की मानसिकता अभी भी बूथ कैप्चरिंग की है लेकिन जनता मतदाता मालिक हैं। आरजेडी और कांग्रेस अराजकता के प्रतीक हैं और बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते। शायद वे भूल गए हैं कि बिहार में सुशासन है और आतंकवाद और उग्रवाद खत्म हो गया है और अब अपराध की बारी है।"
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने मामले को शांत कराया है। एसपी अजय कुमार ने बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से वोटिंग चल रही है। "वोट नहीं डालने को लेकर उठे विवाद को लेकर निगरानी विधानसभा प्रेक्षक और लखीसराय पुलिस अधीक्षक मॉनेटिंग को लेकर बूथों की संख्या 8 और 9 पर पहुंचे। जहां लोगों को समझा कर मतदान चालू करने की बात की। मौके पर सिर्फ अफवाह ही नजर आया।".jpeg)
हालांकि जांच के बाद वोटिंग को सही तरीके से पूरा करने के लिए सुरक्षाबल मौके पर तैनात है और पुलिस सुरक्षा के बीच आगे की वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही बूथ कैप्चरिंग की जानकारी देने वाले सूत्रों की भी जांच की जा रही है।