logo

आरा में डबल मर्डर, बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या; घर से 20 किमी दूर सड़क किनारे मिली लाश

couple_died.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के आरा जिले से एक डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों का शव घर से 20 किलोमीटर दूर से बरामद हुआ हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बाप-बेटे की पहचान प्रमोद महतो और प्रियांशु महतो के रूप में हुई है, जो कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के रहने वाले थे और पिता प्रमोद महतो मिठाई की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार की शाम बेटे प्रियांशु के साथ बाजार करने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जिसके बाद लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। 
आज सुबह गांव वालों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के पास सड़क किनारे उनके शव पड़े हुए मिले। जिसके बाद इसकी सूचना उनके घर वालों को दी गई। साथ ही मामले की सूचना भी स्थानीय पुलिस को दी गई। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update patna news patna khabar arrah news arrah khabar crime news crime latest news crime update